nearhat

Netarhat Must Visit Place in Jharkhand

Places to visit in Jharkhand

नेतरहाट झारखंड के लातेहार जिले में स्थित एक पर्यटन स्थल है इसकी नैसर्गिक खूबसूरती एवं अद्भुत छटाओं के कारण छोटानागपुर की रानी (Chotanagpur Ki Rani)  के नाम से जानते  है। यह एक पहाड़ी पर्यटन-स्थल है। यह समुद्र सतह से 3,761  फीट की ऊंचाई पर स्थित है। नेतरहाट एक बेहद आकर्षक जगह है जहाँ भारी संख्या में पर्यटकों आकर्षण रहता है।

अगर आप नेतरहाट घूमने की  योजना बना रहे है तो  तो इस लेख को अवश्य पढ़ें,  जिसमे हम आपको नेतरहाट घूमने और इसके पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी देंगे  –

nearhat


नेतरहाट घूमने के लिए क्यों है इतना खास – Why is Netarhat so famous –

नेतरहाट रांची से लगभग 155 किमी दूरी पर स्थित है।  यह  अपने सूर्यास्त और सूर्योदय के लिए जानी जाती है।  नेतरहाट के आसपास कई पर्यटन स्थल है । नेतरहाट में आने के बाद आप प्रकृति के काफी करीब महसूस करेंगे | यहाँ शांति और सुकून है | पेड़ पौधों से पूरी तरह आच्छादित है । नेतरहाट की नैसर्गिक खूबसूरती एवं अद्भुत छटाओं के कारण ही इसे छोटानागपुर की रानी कहा जाता है । समुंद्रतल से 3,761 फीट की ऊंचाई पर बसे नेतरहाट में सालों भर खुशगवार आबोहवा रहती है. यही कारण है कि गरमी के दिनों में ब्रिटीश हुकुमत अपनी गतिविधियां नेतरहाट से संचालित करते थे ।  

नेतरहाट के आस पास के पर्यटन स्थल

  •    कोयल व्यू प्वाइंट ( सनराइज प्वाइंट ) Koel View Point –
  •     लोअर घघरी जलप्रपात
  •     अप्पर घघरी जलप्रपात
  •     मैग्नोलिया प्वाइंट ( सनसेट प्वाइंट )
  •     लोध जलप्रपात
  •     नेतरहाट आवासीय विद्यालय

नेतरहाट के मैग्नोलिया प्वाइंट से सूर्योदय एवं सूर्यास्त का अद्भुत नजारा का आनन्द उठा सकते है ( Netarhat ka Prasidh Aakarshan Sthal Magnolia Sunset Point  )

 

अगर आप नेतरहाट की यात्रा करने जा रहें हैं तो Magnolia Sunset Point  को देखने के लिए जरुर जाएं।
Magnolia Sunset Point  में Sunset और Sunrise होते हुए सूरज के आकर्षक दृश्य को अपने नज़रों में कैद कर सकते है । नेतरहाट का सूर्योदय एवं सूर्यास्त देखना अविस्मरणीय क्षण होता है.

मैंग्लोनिया प्वाईंट नाम के पीछे की रोचक कहानी

इस प्वाइंट का नाम मैंग्लोनिया प्वाईंट होने के पीछे भी एक रोचक दांस्ता है कहते है की  यहां से एक अंग्रेज अफसर की बेटी मैंग्लोनिया ने सैकड़ों फीट गहरी घाटी में अपने घोड़े के साथ छलांग लगा कर अपनी जान दे दी थी क्योंकि  उसके पिता ने उसके प्रेमी गड़ेरिये को अपने सैनिकों के हाथों मरवा डाला था. तब से ही इस प्वाइंट का नाम मैंग्लोनिया प्वाईंट है. और मैंग्लोनिया और उस गड़ेरिये की एक प्रतिमा लगायी है

नेतरहाट विद्यालय

नवम्‍बर 1954 इसवी को प्रसिद्ध  नेतरहाट विद्यालय की स्‍थापना हुई थी। यहां के छात्रों ने  हर क्षेत्र में में अपना और इस विद्यालय का नाम  रौशन किया है।

BG

Jharkhand Pedia

Hi, My name is Dev Chauhan. I work as a Software Developer in a private company. I reside in ranchi city but  I belong to Dhanbad. I  own this website. If you want to contact just fill the above form i will get back to you in a reasonable time.

Thank You………