झारखण्ड के खनिज संसाधन
झारखण्ड राज्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में jharkhand ke khanij sansadhan झारखण्ड के खनिज संसाधन Jharkhand ke khanij sansadhan ( Minerals in Jharkhand ) पर आधारित कई प्रश्न पूछे जाते है | झारखण्ड खनिज संसाधन की दृष्टि से भारत का अग्रणी राज्य है। झारखण्ड को ‘भारत का रूर’ कहा जाता है।
देश का कुल 40% खनिज उत्पादन अकेले झारखण्ड में होता है, जिसका वर्गीकरण इस प्रकार है :-
- पायराइट 95%
- कोयला 40%
- ग्रेफाइट 33%
- कायनाइट 30%
- अभ्रक 58%
- तांबा 33%
- बॉक्साइट 32%
विभिन्न खनिजों की दृष्टि से झारखण्ड का देश में स्थान –
- प्रथम स्थान — पायराइट, अभ्रक, कोयला, यूरेनियम
- द्वितीय स्थान – फास्फेट, तांबा, कोबाल्ट
- तृतीय स्थान – ग्रेफाइट, कायनाइट
- चतुर्थ स्थान – फायर क्ले
- पंचम स्थान – लौह अयस्क